{"_id":"611808e18ebc3ee031398c1f","slug":"tributed-to-martyrs-of-freedom-movement-gorakhpur-news-gkp405614142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर शहीद पंडित विश्वनाथ और जगन्नाथ मल्ल को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर शहीद पंडित विश्वनाथ और जगन्नाथ मल्ल को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर शहीद पंडित विश्वनाथ और जगन्नाथ मल्ल को दी गई श्रद्धांजलि
बरहज। नगर के मुख्य चौक स्थित अमर शहीद पंडित विश्वनाथ मिश्र और जगन्नाथ मल्ल के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद स्थली पर अधिकारियों और नगर के लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। अधिकारियों का कहना था कि देश का हर एक नागरिक आजादी के दीवानों का ऋणी है। निष्ठा और ईमानदारी से फर्जों का निर्वहन करना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
बरहज नगर में प्रभातफेरी निकाली गई। मुख्य चौक स्थित शहीद स्मारक पर शनिवार को नगरपालिका की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद स्थली को रंग-रोगन, गुब्बारा, तोरण-पताकाओं आदि से सजाया गया था। एसडीएम संजीव कुमार यादव, एसडीएम न्यायिक सुनील कुमार सिंह, सीओ देवआनंद ने देशप्रेम का पाठ पढ़ाया। बताया गया कि 14 अगस्त 1942 को पंडित विश्वनाथ मिश्र और जगन्नाथ मल्ल ने नगर को आजाद घोषित करा दिया था। बौखलाए अंग्रेज अफसर कैप्टन मूर की गोली लगने के बाद भी आजादी के दोनों दीवानों ने तिरंगे को झुकने नहीं दिया था। इस दौरान इंस्पेक्टर आनंद टीजे सिंह, एसआई सुमित राय, आनंद सिंह, मनोज गुप्त, सरवन जोखन बाबू, अनूप साहा, अंकित सिंह, रवि जायसवाल, पवन मद्धेशिया, बिट्टू सिंह, अखिलेश कुमार, अजय कुमार सिंह, अन्नू सिंह, रतनबीर, शंभूदयाल आदि मौजूद रहे।