{"_id":"67174a30dceff9a88f092a7e","slug":"trains-will-be-run-from-gorakhpur-to-all-the-big-cities-of-the-country-know-the-complete-schedule-2024-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्योहार में रेलवे ने दी बड़ी सुविधा: सभी बड़े शहरों के लिए चल रही गोरखपुर से स्पेशल ट्रेनें,जानिए पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार में रेलवे ने दी बड़ी सुविधा: सभी बड़े शहरों के लिए चल रही गोरखपुर से स्पेशल ट्रेनें,जानिए पूरा शेड्यूल
Tue, 22 Oct 2024 12:16 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:16 PM IST
सार
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर से 04 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को और बांद्रा टर्मिनस से 05 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जा रही है। गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर से 05 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को और महबूबनगर से 06 अक्तूबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को चलाई जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन
- फोटो : adobestock
विस्तार
धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और छठ आदि पर्वों पर रेल यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इस बार गोरखपुर से देश के विभिन्न बड़ों शहरों के लिए अक्तूबर व नवंबर में स्पेशल ट्रेनों की मंजूरी दी गई है। इससे गोरखपुर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर से 04 अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को और बांद्रा टर्मिनस से 05 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जा रही है। गोरखपुर-महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर से 05 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को और महबूबनगर से 06 अक्तूबर से 01 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को चलाई जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर से 06 अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को और आनंद विहार टर्मिनल से 07 अक्तूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जा रही है। गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर से 02 अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को और अमृतसर से 03 अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलाई जा रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल गोरखपुर से 01 अक्तूबर से 28 नवंबर तक हर मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को और लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 03 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं शनिवार को चलाई जा रही है। सियालदह-गोरखपुर-सियालदह स्पेशल सियालदह से 05 अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को और गोरखपुर से 06 अक्तूबर से 01 दिसंबर तक हर मंगलवार व रविवार को चलाई जा रही है।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 अक्तूबर से 03 नवंबर के बीच शुक्रवार व रविवार व गोरखपुर से 26 अक्तूबर से 04 नवंबर तक हर शनिवार एवं सोमवार को चलाई जाएगी।