फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traders of medicine seller committee in Gorakhpur will oppose online medicine sale

गोरखपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री का व्यापारी करेंगे विरोध, समिति के पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया फैसला

Mon, 13 Sep 2021 10:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 10:42 AM IST
सार

समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे व महामंत्री आलोक चौरसिया ने कहा कि दवा व्यापार में ऑनलाइन कंपनियों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उसके दुष्प्रभाव दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Traders of medicine seller committee in Gorakhpur will oppose online medicine sale
समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में दवा विक्रेता समिति के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को गोल स्थित एक होटल में हुई। इसमें ऑनलाइन दवा बिक्री सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन दवा के कारण छोटे दवा व्यापारी सबसे अधिक परेशान है।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष योगेंद्र नाथ दूबे व महामंत्री आलोक चौरसिया ने कहा कि दवा व्यापार में ऑनलाइन कंपनियों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। उसके दुष्प्रभाव दिख रहे हैं। समिति दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री का विरोध करेगी। इसे लेकर अखिल भारतीय संस्था एआईओसीडी और प्रांतीय संस्था ओसीडी यूपी ने कई अदालतों में अपने पक्ष भी रखे हैं। केंद्र सरकार की कुछ नीतियों के कारण अभी उस पर रोक लगाना संभव नहीं हो पा रहा है। बदलते व्यापारिक माहौल में व्यापारियों को अपडेट व आधुनिक व्यापार शैली अपनाना होगा। बैठक में संगठन की मजबूती और नए सदस्यों को जोड़ने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


साथ ही निर्णय लिया गया कि दवा कंपनियों के बीच समस्याओं को दूर करने के लिए एक शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। बैठक में चेयरमैन अर्जुन अग्रवाल, संयोजक संतोष कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश तुलस्यान, अनुराग अग्रवाल, संगठन मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री दिलीप गुप्ता, पीआरओ अशोक गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रोहित बंका, शिव शंकर गुप्ता, राजीव कुमार त्रिपाठी, फिरोज खान, अवनीश अग्रवाल, रवि जायसवाल, जवाहर लाल गुप्ता, सुनील चंद, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed