फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tomatoes being sold for Rs 200 to 240 a kg in Gorakhpur

आमजन की जेब हो रही ढीली: गोरखपुर में टमाटर फिर तमतमाया, लगाया दोहरा शतक

Wed, 02 Aug 2023 03:23 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Aug 2023 03:23 PM IST
सार

गोरखपुर में कुछ दिनों पहले टमाटर का भाव गिरकर 100 रुपये से नीचे आ गया था। लेकिन, अब फिर से टमाटर तमतमा गया है। बेंगलुरु से इस समय टमाटर लदी एक या दो गाड़ी ही आ पा रही है। ऐसे में दाम में तेजी से उछाल आया है।

विज्ञापन
Tomatoes being sold for Rs 200 to 240 a kg in Gorakhpur
फिर मंहगे हुए टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल से तस्करी करके लाए जा रहे नेपाली टमाटर पर सख्ती का असर मंडी पर दिखने लगा है। नेपाली टमाटर की आवक कम होने से मंगलवार को बेंगलुरु से आने वाले टमाटर के दाम रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गए। थोक में जहां टमाटर 160 से 180 रुपये किलो के बीच बिका तो वहीं खुदरा बाजार में टमाटर ने एक महीने में दूसरी बार दोहरा शतक लगा लिया। खुदरा बाजार में टमाटर 200 से 240 रुपये किलो के बीच बिका।

विज्ञापन


जुलाई के पहले सप्ताह में टमाटर की कीमतें खुदरा बाजार में 200 रुपये किलो तक पहुंच गई थी। जब टमाटर का भाव बढ़ा तो नेपाल में तस्कर सक्रिय हुए और तस्करी करके टमाटर यहां की मंडियों में भेजी जाने लगी। थोक में नेपाली टमाटर 50 से 60 रुपये और खुदरा बाजार में टमाटर 100 से 120 रुपये किलो बिकने लगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चौरीचौरा हत्याकांड: बेसुध हो जा रही मां, बोली- पुतले की तरह जल गया मेरा बेटा, किसी ने नहीं बुझाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद टमाटर का भाव गिरकर 100 रुपये से नीचे आ गया। लेकिन, अब फिर से टमाटर तमतमा गया है। बेंगलुरु से इस समय टमाटर लदी एक या दो गाड़ी ही आ पा रही है। ऐसे में दाम में तेजी से उछाल आया है। मंडी के जानकारों के अनुसार, लोगों को अभी टमाटर के दाम से राहत नहीं मिलने वाली है।

इसे भी पढ़ें: सपा नेता काजल का बिना हेलमेट पहने बुलेट चलाने का वीडियो वायरल, चालान

थोक मंडी के आढ़ती अवध गुप्ता बताते हैं, नेपाली टमाटर मंडी में आना बंद है। अभी बेंगलुरु से प्रतिदिन एक गाड़ी टमाटर की ही आवक हो रही है। जबकि खपत 12 से 15 गाड़ी टमाटर की है।

टमाटर के भाव

  • थोक- 160 से 180
  • खुदरा- 200 से 240


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed