{"_id":"605581b08ebc3ed3075e751c","slug":"todays-active-corona-cases-in-gorakhpur-19-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर कोरोना अपडेट: एक माह बाद मिले कोरोना के आठ मरीज, एक्टिव मरीजों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर कोरोना अपडेट: एक माह बाद मिले कोरोना के आठ मरीज, एक्टिव मरीजों की बढ़ी संख्या
Sat, 20 Mar 2021 10:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:31 AM IST
सार
चार फरवरी को जिले में मिले थे 10 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या पिछले दो दिनों से बढ़ गई है। शुक्रवार को पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। इससे पहले चार फरवरी को जिले में कोरोना के 10 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
जिले में संक्रमितों की कुल संख्या अब 21526 हो चुकी है। इसमें 21117 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 366 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि शहरी थाना क्षेत्र के दो मरीज हैं। इनमें एक कैंट और एक गोरखनाथ थाना क्षेत्र का है। जबकि छह मरीज ग्रामीण थाना क्षेत्रों के हैं। इनमें चार चरगांवा, एक गोला और एक कैंपियरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन