फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Today there may be rain with thunder, it will be cloudy

Gorakhpur News: आज गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश, छाए रहेंगे बादल

Mon, 16 Oct 2023 12:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:29 PM IST
विज्ञापन
Today there may be rain with thunder, it will be cloudy
गोरखपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार से गोरखपुर समेत आसपास इलाके में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मंगलवार तक घने बादल छाए रहेंगे। तेज गरज, चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके बाद पारा गिरने और आर्द्रता बढ़ने का आसार है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक संजय सिंह ने बताया कि पूर्वी देशांतर के आस-पास मध्य क्षोभमंडल में हवा का घुमाव तेजी से हो रहा है। जिसके प्रभाव की वजह से मध्य पाकिस्तान पर निचले क्षोभ मंडल में एक उत्प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बनने लगा है। मौसम बदलाव की इन परिस्थितियों की वजह से मौसम का मिजाज बदलेगा। इसका असर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। जिसके चलते सोमवार को आसमान में बदली छाने के साथ कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसका असर मंगलवार तक देखने को मिलेगा। इसके बाद पारा गिरने और आर्द्रता बढ़ने से ठंड का अहसास होने लगेगा।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 32.8 व न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में नमी रहने के चलते सुबह 8:30 तक आर्द्रता 78 प्रतिशत दर्ज किया गया जबकि शाम 5:30 बजे 55 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिसके चलते दिन में तीखी धूप से मौसम शुष्क बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed