{"_id":"61cc238b9f097b1eb40c23cb","slug":"to-go-to-kolkata-on-december-31-pay-almost-double-fare","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमान सेवा: 31 दिसंबर को कोलकाता जाने के लिए चुकाना होगा करीब दोगुना किराया, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमान सेवा: 31 दिसंबर को कोलकाता जाने के लिए चुकाना होगा करीब दोगुना किराया, जानिए क्या है वजह
Wed, 29 Dec 2021 02:29 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:29 PM IST
सार
वर्ष के आखिरी दिन कोलकाता का किराया अब तक का सर्वाधिक है, जबकि दिल्ली का किराया औसतन कम है। 31 दिसंबर को मुम्बई जाने के 5900 रुपये तो हैदराबाद के लिए 5300 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को फ्लाइट और ट्रेन दोनों से ही गोरखपुर से कोलकाता जाने वालों की संख्या काफी अधिक है। ट्रेनों में वेटिंग हैं तो फ्लाइट का किराया दिल्ली के मुकाबले दोगुने के करीब है। कोलकाता जाने का किराया हैदराबाद से भी मंहगा है।
विज्ञापन
अमूमन कोलकाता का किराया दिल्ली की तुलना में कम ही रहता है। 31 को दिल्ली के लिए फ्लाइट का किराया जहां 4700 है, वहीं कोलकाता जाने के लिए 7800 रुपये खर्च करने होंगे है। जबकि सामान्य दिनों में कोलकाता का किराया दिल्ली से कम रहता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि वर्ष के आखिरी दिन कोलकाता का किराया अब तक का सर्वाधिक है, जबकि दिल्ली का किराया औसतन कम है। 31 दिसंबर को मुम्बई जाने के 5900 रुपये तो हैदराबाद के लिए 5300 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
वहीं इस दिन कोलकाता को जाने वाली पूर्वांचल और बाघ एक्सप्रेस दोनों में ही 50 से अधिक की वेटिंग चल रही है।