फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three teenage girls missing under suspicious circumstances, kidnapping case registered

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में तीन किशोरियां लापता, अपहरण का केस

Thu, 13 Nov 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three teenage girls missing under suspicious circumstances, kidnapping case registered
- गुलरिहा, कैंपियरगंज और गोला क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले में तीन अलग-अलग थानों में किशोरियों के अपहरण के केस दर्ज किए गए हैं। गुलरिहा, कैंपियरगंज और गोला थाना क्षेत्रों में दर्ज इन मामलों में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सभी घटनाओं में किशोरियों को शादी का झांसा देकर या बहला-फुसलाकर भगाए जाने की बात सामने आई है।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के बड़हरिया निवासी गोलू उर्फ सिद्धार्थ ने शादी का झांसा देकर भगाया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी को भगाने में उसके बहनोई सागर सोनकर, जो चिलुआताल क्षेत्र के मुड़िला उर्फ मुंडेरा बाजार का निवासी है, उसने सहयोग किया। किशोरी के पिता ने आस-पास खोजबीन के बाद गुलरिहा थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में महराजगंज जिले की एक 16 वर्षीय युवती अपने नाना के घर रह रही थी। तीन नवंबर की रात करीब 2 बजे पीपीगंज क्षेत्र के डीहवा गांव निवासी धर्मवीर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद पुलिस को तहरीर दी। कैंपियरगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन ने बताया कि पुलिस केस दर्ज दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, गोला थाना क्षेत्र की एक महिला ने भी अपनी नाबालिग पुत्री के गायब होने का केस दर्ज कराया। महिला ने बताया कि 6 नवंबर को दिन में करीब 11 बजे उनकी बेटी घर से कहीं चली गई। अपराह्न तीन बजे के आसपास पता चला कि वह लापता है। खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी राहुल शुक्ला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed