फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Three smugglers arrested with red panda skin and bear bile in Nepalganj

नेपाल: रेड पांडा की खाल और भालू के पित्त के साथ तीन गिरफ्तार, जांच में जुटी सीबीआई व पुलिस

Mon, 12 Jul 2021 12:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Jul 2021 12:59 PM IST
सार

पहाड़ों पर पाए जाते हैं दुर्लभ प्रजाति रेड पांडा।

विज्ञापन
Three smugglers arrested with red panda skin and bear bile in Nepalganj
गेस्ट हाउस से गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल राष्ट्र के बांके जिला मुख्यालय नेपालगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में शनिवार की रात को रेड पांडा की खाल और भालू के पित्त के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह लोग वन्य जन्तुओं के शारीरिक अंगों की तस्करी कर विदेशों में भारी कीमत पर बेचते हैं। पकड़े गए तीन लोगों से नेपाली सीबीआई व पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


नेपाल राष्ट्र के बांके जिला के पुलिस अधीक्षक श्याम कृष्ण अधिकारी ने बताया कि लुम्बिनी प्रदेश कार्यालय दांग से नेपाली सीबीआई व हमारे कार्यालय के जवानों ने तीन लोगों को रेड पांडा की खाल और भालू के पित्त के साथ गिरफ्तार किया है। कहा कि दांग जिले से आए अनुसंधान अधिकारियों व हमारे जवानों ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नेपालगंज के पुष्प लाल चौक स्थित एक गेस्ट हाउस के बेसमेंट में शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे छापा मारा गया।
विज्ञापन


इस दौरान गेस्ट हाउस के 10 नम्बर कमरे से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वही कमरे की सघन तलाशी के दौरान एक काले झोले में सफेद कपड़े में लिपटी प्रतिबंधित रेड पांडा की खाल बरामद हुई। जबकि बेड के नीचे काली पॉलिथीन में चार पीस भालू के पित्त भी बरामद हुए। गिरफ्तार तीनों लोगों की पहचान दांग जिले की घोराही उपमहानगर पालिका वार्ड नं चार निवासी भक्त बहादुर पुन, केशव पुन तथा शांति नगर गांव सभा वार्ड नं एक निवासी रोबिन बूढ़ा के रूप में हुई है। तीनों लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ों पर पाए जाते हैं दुर्लभ प्रजाति रेड पांडा
पहाड़ों पर पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के रेड पांडा को भालू के ही परिवार का सदस्य माना जाता है। रेड पांडा ज्यादातर हिमालय की पहाड़ियों के अलावा दक्षिण-पश्चिम चीन, सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में पाए जाते हैं। वर्ष 2008 के बाद रेड पांडा को लुप्तप्राय वन्यप्राणियों की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed