{"_id":"6516a5aa4e43b78f540229b9","slug":"three-new-dengue-patients-found-in-gorakhpur-up-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में अलर्ट: डेंगू के नए तीन मरीज मिले, संख्या पिछले साल के पार पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में अलर्ट: डेंगू के नए तीन मरीज मिले, संख्या पिछले साल के पार पहुंची
Fri, 29 Sep 2023 03:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Sep 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले में बृहस्पतिवार को भी डेंगू के नए तीन मरीज मिले। इनमें से दो शहरी क्षेत्र के तथा एक ग्रामीण क्षेत्र का है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में बेड फुल हो गए हैं। नए मरीजों को अब 100 बेड टीबी अस्पताल भेजा जा रहा है। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की भी कमी होने लगी है। अब कुल डेंगू पीड़ितों की संख्या 71 हो गई है, जबकि पिछले साल सितंबर में 70 केस ही थे।
इस साल 15 अगस्त के बाद से लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी दो नए केस मिले। अब शहरी क्षेत्र में 42 और ग्रामीण क्षेत्र 29 मरीज हो गए हैं। अब तक 1100 लोगों की एलाइजा किट से जांच कराई जा चुकी है। जिला अस्पताल के डेंगू के नोडल अफसर डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि हर दिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। जल्दी जांच व इलाज शुरू होने पर एक सप्ताह में रिकवरी भी हो रही है।