{"_id":"5e3e8a9a8ebc3ee5fd706f65","slug":"three-men-killed-in-road-accident-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कुशीनगर में दो बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कुशीनगर में दो बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत, एक घायल
Sat, 08 Feb 2020 03:47 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 08 Feb 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतकों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना तीन युवकों की मौत हो गई। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मामला फोरलेन पर तरयासुजान थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव की है। यहां शुक्रवार की रात करीब 12 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार तमकुहीराज निवासी छोटेलाल (35), विरवट कोन्हवलिया निवासी आनंद कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं बतरौली निवासी राजा यादव और राजन यादव को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज रेफर किया गया। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान राजा की भी मौत हो गई। राजन का अभी भी इलाज चल रहा है। तरयासुजान पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन