{"_id":"624c8ad6f679613d8a372dd2","slug":"three-died-in-road-accident-gorakhpur-news-gkp432330413","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मातम: अयोध्या में बस हादसे में जिले के तीन लोगों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मातम: अयोध्या में बस हादसे में जिले के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Wed, 06 Apr 2022 12:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:08 PM IST
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के हरैया गांव में मृतक रमेश के घर पर रोते बितखजे परिजन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में हुए बस हादसे में जिले के तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। मरने वाले जोगिया, बांसी और इटवा क्षेत्र के रहने वाले थे। बस हादसे में बांसी कोतवाली क्षेत्र के जीवा गांव निवासी सूरज पांडेय (26) पुत्र केदारनाथ पांडेय के मौत हुई है। इसके अलावा इटवा क्षेत्र के मिश्रोलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह निवासी मोहन सहनी (33) की भी मौत हुई है। मोहन और सूरज की मौत की खबर से दोनों गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
वहीं, दिल्ली से एक साल बाद कमा कर घर लौट रहे जोगिया क्षेत्र के हरैया गांव निवासी रमेश (30) की मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमण के बाद एक साल पहले दिल्ली कमाने गया था। वहां एक प्राइवेट कंपनी में कार्य करता था। उसने दिल्ली से घर आने के लिए बस पकड़ी थी, जो अयोध्या के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी सूचना जैसे ही गांव में पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बता दें कि अयोध्या में थाना कैंट अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित मुमताज नगर ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह एक वाहन को ओवरटेक करते समय यात्रियों से भरी डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और 16 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से एक को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घायलों में छह लोगों को मामूली चोट के चलते प्राथमिक इलाज के बाद जाने दिया गया। शेष नौ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर डीएम, एसएसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बस दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही थी। वहीं, हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया, उन्होंने मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता करने का एलान किया।