फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Those who induce vasectomy will get Rs 300

गोरखपुर: पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करने वालों को मिलेंगे 300 रुपये, सीएमओ ने की अपील

Fri, 26 Nov 2021 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Nov 2021 02:26 PM IST
सार

 गैर सरकारी व्यक्ति के अलावा अगर आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरक की भूमिका निभाती हैं तो उन्हें भी 300 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Those who induce vasectomy will get Rs 300
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर आप सरकारी कर्मचारी नहीं हैं और आपके प्रेरित करने पर कोई पुरुष नसबंदी का चुनाव करता है तो नसबंदी होने के बाद प्रेरक के तौर पर आपको 300 रुपये दिए जाएंगे। यह रकम प्रेरक के खाते में भेजी जाएगी। यह जानकारी सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने दी। बताया कि विशेष परिस्थितियों को छोड़ कर परिवार पूरा होने पर पुरुष नसबंदी को अपनाया जा सकता है।

विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि जिला गैर मिशन परिवार विकास जनपद में शामिल है। इस जिले में पुरुष नसबंदी करवाने पर लाभार्थी को दो हजार रुपये उसके खाते में दिए जाते हैं। पुरुष नसबंदी के लिए चार योग्यताएं प्रमुख हैं। पुरुष विवाहित होना चाहिए, उसकी आयु 60 वर्ष या उससे कम हो और दंपती के पास कम से कम एक बच्चा हो जिसकी उम्र एक वर्ष से अधिक हो।
विज्ञापन


पति या पत्नी में से किसी एक की ही नसबंदी होती है। गैर सरकारी व्यक्ति के अलावा अगर आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरक की भूमिका निभाती हैं तो उन्हें भी 300 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि पखवाड़े के दौरान सोमवार से शनिवार तक सीएचसी पिपराइच, प्रकाश सर्जिकल और सूर्या क्लिनिक पर निशुल्क पुरुष नसबंदी की सेवा उपलब्ध रहेगी, जबकि जिला महिला अस्पताल में मंगलवार से शनिवार तक यह सुविधा उपलब्ध कराने का दिशा-निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed