फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   thief beaten up and treated then taken to police station for arrest in Gorakhpur

मानवता हो तो ऐसी: चोर को पीटा, इलाज कराया फिर पहुंचाया थाने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 18 Apr 2022 11:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Apr 2022 11:25 AM IST
सार

खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि जनवरी में खोराबार के जंगल सिकरी, मार्च में बिनटोलिया व रामगढ़ उर्फ रजही, अप्रैल में रामगढ़ताल के आजादनगर पूर्वी, साकेत नगर व मार्च में भरवलिया बुजुर्ग में बंद मकान में घुसकर चोरी कर चुका है। वह ताले को पेचकस की सहायता से खोलता था।

विज्ञापन
thief beaten up and treated then taken to police station for arrest in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार के सिक्टौर के जूही एंक्लेव स्थित एक घर से शुक्रवार की रात चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ कर लोगों ने पिटाई कर दी। युवक की हालत देख लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद हालत सुधरी तो चोर को लोगों ने शनिवार शाम को खोराबार पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निशानदेही पर रविवार को सोने के 141.90 ग्राम के जेवरात बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान रामगढ़ताल इलाके के कांशीराम कॉलोनी निवासी संदीप गौड़ के रूप में हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिक्टौर के जूही एंक्लेव कालोनी में सत्येंद्र सिंह का मकान है। उनके घर में दो सप्ताह बाद बेटी की शादी है। उनके पिता चलने में असमर्थ हैं। गांव के शैलेश निषाद उनकी देखरेख के लिए 13 अप्रैल से उनके साथ रह रहे हैं। शुक्रवार की रात वे लोग घर के अंदर सोए थे। तभी शैलेश को कुछ खटपट की आवाज आई। वे ऊपर गए तो देखा कि एक आदमी पकड़े जाने के डर से छत से नीचे कूद रहा है।
विज्ञापन


शैलेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और चोर को पकड़ लिया। उसकी जेब से लोगों को जेवरात आदि मिले। उसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से चोर घायल हो गया। जिसके बाद शैलेश उसे अस्पताल ले गए और उसका इलाज कराया। 16 अप्रैल की शाम चोर के ठीक होने के बाद शैलेश व अन्य लोग उसे लेकर खोराबार थाने पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया। शैलेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ रविवार सुबह केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन घटनाओं का हुआ पर्दाफाश

खोराबार इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने बताया कि जनवरी में खोराबार के जंगल सिकरी, मार्च में बिनटोलिया व रामगढ़ उर्फ रजही, अप्रैल में रामगढ़ताल के आजादनगर पूर्वी, साकेत नगर व मार्च में भरवलिया बुजुर्ग में बंद मकान में घुसकर चोरी कर चुका है। वह ताले को पेचकस की सहायता से खोलता था। वहीं, सितंबर 2021 में उसने गीडा के बोकटा चौराहे के पास स्थित एक मकान में और जनवरी 2022 में साईं होटल गीडा के पास एक मकान में चोरी किया है। अप्रैल 2022  में तेलिया डीह स्थित एक मकान से भी उसने चोरी किया है।

ये सामान हुए बरामद

13 अंगूठी, एक गले का हार, एक पेंडल सेट, एक मांगटीका, एक-एक नथिया व लरी, आठ कान का झाला, दो कनौथी, चार कान की बाली, आठ कान का सुई धागा, चार कान का टप्स, एक छोटा टुकड़ा बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed