फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be comprehensive arrangements for garbage disposal and water harvesting in Khorabar project

Gorakhpur News: खोराबार परियोजना में कूड़ा निस्तारण और जल संचयन का होगा व्यापक प्रबंध

Fri, 14 Jun 2024 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
There will be comprehensive arrangements for garbage disposal and water harvesting in Khorabar project
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की महत्वाकांक्षी खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना को स्टेट लेवल एनवायर्नमेंट इम्पैक्ट एसेसमेंट अथॉरिटी से पर्यावरणीय स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत परियोजना क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन, जल संचयन के साथ ही मानक के अनुरूप पौधरोपण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना को 816वीं स्टेट लेवल बैठक में पर्यावरणीय स्वीकृति देने के साथ ही 16 बिंदुओं पर परियोजना में सुविधा प्रदान करने की शर्त रखी गई है। इसमें परियोजना क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने, सोलर लाइट की शर्तें भी हैं। मेडिसिटी परियोजना के तहत हॉस्पिटल, नर्सिंग होम आदि की स्थापना होनी है। हॉस्पिटल से निकलने वाले मेडिकल कूड़े के निस्तारण के लिए एसटीपी का निर्माण करना होगा। परियोजना में जल जमाव से निजात दिलाने के लिए अपना स्वतंत्र सीवेज सिस्टम स्थापित किया जाएगा। जीडीए के अधिशासी अभियंता किशन सिंह ने बताया कि परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति मिलने के लिए जो शर्तें लगाई गई हैं उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

खोराबार में 184.17 एकड़ भूमि में प्रस्तावित है परियोजना
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी परियोजना के लिए 184.17 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जिसमें 109.25 एकड़ में टाउनशिप और 74.25 एकड़ में मेडिसिटी का विकास किया जा रहा है। फिलहाल टाउनशिप में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए निर्माण कार्य चल रहे हैं। टाउनशिप में फ्लैट के लिए बुकिंग और मेडिसिटी में हॉस्पिटल की सुविधा के लिए बुकिंग प्रक्रिया अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी खाली है मेडिसिटी और अन्य योजनाओं का भूखंड
खोराबार टाउनशिप में फ्लैट बुकिंग की प्रथम चरण की लॉटरी निकाली गयी है। शेष बचे फ्लैट और भूखंड के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। मेडिसिटी में क्लीनिक लेन में 20, हॉस्पिटल के लिए 26, डायग्नोस्टिक लैब के 6, कामर्शियल के 22, धर्मशाला के लिए एक, स्कूल के लिए एक भूखंड अभी खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article