{"_id":"69c6f43b6b527ee03703a672","slug":"the-work-will-be-completed-by-april-currently-work-is-underway-to-install-girders-on-four-pillars-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1271382-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकहा ओवरब्रिज : रेलवे लाइन के उपर गर्डर का काम बाकी, निर्माण तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकहा ओवरब्रिज : रेलवे लाइन के उपर गर्डर का काम बाकी, निर्माण तेज
Sat, 28 Mar 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
- अप्रैल तक पूरा हो जाएगा काम, अभी चार पिलरों पर गर्डर लगाने का चल रहा काम
- दोनों तरफ उतरने वाली एप्रोच सड़कें हो चुकी हैं तैयार
गोरखपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बन रहा नकहा ओवरब्रिज अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश की ओर से बनाए जा रहे इस परियोजना को अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है। यह ओवरब्रिज सनौली रोड की ओर जाने वाले वाहनों को सीधी सुविधा देगा और बरगदवा चौराहे पर लगने वाले दबाव को कम करेगा। फिलहाल पुल की एक लेन से आवागमन पहले से जारी है। जबकि दूसरी लेन पर शेष निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। रेलवे लाइन के उपर गर्डर का कार्य बाकी है।
ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से में एंगल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। अब पिलरों पर गर्डर लगाने का काम चल रहा है, हालांकि दोनों ओर लगभग 50-50 मीटर हिस्से में यह कार्य अभी बाकी है। ब्रिज के बीच हिस्से में शटरिंग का काम जारी है। साथ ही गिट्टी ढलाई का कार्य भी पूरा किया जा रहा है। दो पिलरों पर गर्डर लगाने का काम अंतिम चरण में है।
नकहा ओवरब्रिज की दाहिनी ओर की एक लेन पहले ही खोल दी गई है, जिससे वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से हो रहा है और लोगों को राहत मिल रही है। पुल से नीचे उतरने वाली दोनों ओर की सड़कों का फिनिशिंग कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है। बरगदवा चौराहे की दिशा में करीब 400 मीटर सड़कें निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से मेडिकल रोड और सोनौली रोड को जाने वाले लोगों को आसानी होगी, साथ ही जाम से मुक्ति मिलेगी।