फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The title clash will be against the Uttar Pradesh Police Zone.

Gorakhpur News: महाराणा प्रताप ने नवल्स एकेडमी को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Thu, 16 Jul 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The title clash will be against the Uttar Pradesh Police Zone.
गोरखपुर। स्थानीय सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज मैदान पर स्पोर्ट्स एंपोरियम की ओर से आयोजित गोरखपुर मानसून गोल्ड कप-2026 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम सेमीफाइनल में महाराणा प्रताप फुटबॉल क्लब ने नवल्स फुटबॉल एकेडमी को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। टीम की जीत के नायक रघुवीर रहे, जिन्होंने शानदार हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। आठवें मिनट में रघुवीर ने पहला गोल कर महाराणा प्रताप को बढ़त दिलाई। प्रथम हाफ तक टीम 1-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में नवल्स एकेडमी ने बराबरी के लिए लगातार आक्रमण किए, लेकिन महाराणा प्रताप के गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए सभी प्रयास विफल कर दिए। इसके बाद 22वें मिनट में रघुवीर ने दूसरा और 33वें मिनट में तीसरा गोल दागकर अपनी हैट्रिक पूरी की। निर्धारित समय तक स्कोर 3-0 रहा और महाराणा प्रताप ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि धर्मचंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और दोनों टीमों के खेल की सराहना की। मुकाबले का संचालन निर्णायक घनश्याम सिंह, अमरनाथ, रतन सिंह, फखरुद्दीन, आलोक कुमार और विकास कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed