फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The temperature rose by 3.8 degrees Celsius as soon as the rain stopped.

गर्मी-उमस का कहर: गोरखपुर में 24 घंटे में 3.8 डिग्री बढ़ा तापमान, 2 दिन और बढ़ेगी तपिश-बारिश की उम्मीद कम

Wed, 22 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jul 2026 02:03 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त संख्यात्मक माॅडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि मानसून द्रोणिका अब कमजोर हो गई है। इस वजह से बुधवार एवं बृहस्पतिवार को मानसून के बादल छंटेंगे और सूरज की तपिश बढ़ेगी। इस दौरान गर्मी व उमस लोगों को परेशान करेगी।

विज्ञापन
The temperature rose by 3.8 degrees Celsius as soon as the rain stopped.
Weather Forecast 22 July 2026 - फोटो : self

विस्तार

रात में हल्की बूंदाबांदी रही तो वहीं मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक मौसम सुहाना रहा। इसके बाद बादलों की ओट से सूरज चमका तो लोगों ने गर्मी-उमस को महसूस किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार एवं बृहस्पतिवार को सूरज की तपिश बढ़ेगी और गर्मी-उमस लोगों के पसीने छुड़ाएगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, श्री गंगानगर से लेकर उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय रही मानसून की द्रोणिका अब कमजोर हो चुकी है। इस वजह से बारिश की संभावना कम है। बारिश नहीं होने से बीते 24 घंटे के दौरान दिन का पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस उछल गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे रहा। आर्द्रता अधिकतम 97 और न्यूनतम 70 प्रतिशत रहा। वहीं बीते 24 घंटे में 2.5 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक टीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्राप्त संख्यात्मक माॅडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से ज्ञात होता है कि मानसून द्रोणिका अब कमजोर हो गई है। इस वजह से बुधवार एवं बृहस्पतिवार को मानसून के बादल छंटेंगे और सूरज की तपिश बढ़ेगी। इस दौरान गर्मी व उमस लोगों को परेशान करेगी। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed