फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The tableau of Lord Jhulelal became the centre of attraction, enthusiasm was seen among the devotees.

Gorakhpur News: ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा

Sat, 21 Mar 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The tableau of Lord Jhulelal became the centre of attraction, enthusiasm was seen among the devotees.
गोरखपुर। सिंधी समाज की ओर से भगवान झूलेलाल की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से चेटीचंड महोत्सव के रूप में मनाई गई। विकास नगर स्थित झूलेलाल मंदिर से भव्य शोभायात्रा ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई। इस दौरान पूरे शहर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल दिखा। ''झूलेलाल भगवान की जय'' के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


शोभायात्रा को समाज के 17 मुखी साहेबान एवं उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के सदस्य नरेश बजाज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में सबसे आगे सजे रथ पर भगवान झूलेलाल की आकर्षक झांकी सजाई गई थी, जो साईं रवि दास की अगुवाई में चल रही थी। इसके पीछे श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते हुए और भक्ति गीतों के साथ आगे बढ़ रहे थे। कई स्थानों पर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा विकास नगर से शुरू होकर गोरखनाथ स्थित झूलेलाल मंदिर पहुंची, जहां पटेल ऐलानी ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा लक्ष्मी सत्संग भवन पहुंची, जहां आरती-पूजन के बाद लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आयोजन में शरद लखमानी, प्रकाश केशवानी, दीपक लखमानी, देवा केशवानी, कमल मंझानी, नरेश कर्मचंदानी, मनोज सचदेवा, विक्की कुकरेजा, वशु पहुजा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed