फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the survey will be of immunity

17004 घरों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का होगा सर्वे

Thu, 03 Sep 2020 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
the survey will be of immunity
17004 घरों में रोग प्रतिरोधक क्षमता का होगा सर्वे
विज्ञापन

गोरखपुर। जिले के 17004 घरों में रहने वाले 18 से 59 वर्ष के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का आंकलन करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सीरो सर्वे करेगा। इस सामुदायिक अध्ययन में लोगों को उनकी सहमति के आधार पर शामिल किया जाएगा। अध्ययन में जिले के 38 गांवों और सात शहरी क्षेत्रों के घरों को शामिल किया जा रहा है। इसके लिए सीएमओ समेत चार-चार सदस्यों की कुल 10 टीमें गठित की गईं हैं।
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने टीम गठित करते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार काम करने को कहा है। बताया कि यह टीम घरों के 18 से 59 आयु वर्ग के लोगों से उनकी सहमति लेकर अध्ययन करेंगी। यह सामुदायिक अध्ययन कोरोना की रोकथाम के लिए भावी योजनाओं को बनाने में काफी मददगार साबित होगा। बताया कि इसे लेकर शासन की देखरेख में जिला स्तरीय अधिकारियों का वर्चुअल प्रशिक्षण भी करवाया जा चुका है। जिले स्तर पर तीन अगस्त को टीमों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। अध्ययन के लिए बेलघाट, खजनी, बड़हलगंज, गोला, उरूवा, बांसगांव, कौड़ीराम, गगहा, सहजनवां, पाली, खोराबार, सरदारनगर, पिपराइच, भटहट और जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांव एवं वार्ड, जबकि जाफरा बाजार, निजामपुर, मोहद्दीपुर और बेतियाहाता स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले शहरी इलाकों को शामिल किया गया है। बताया कि सामुदायिक अध्ययन के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इस अध्ययन में आशा कार्यकर्ता मोबिलाइजर की भूमिका में होंगी, जबकि एएनएम रिपोर्टिंग करेंगी। लैब टेक्निशियन सैंपल कलेक्शन करेंगे और टीम के चिकित्साधिकारी का दायित्व पूरे अध्ययन की मॉनीटरिंग करना होगा। अध्ययन के दौरान प्रतिभागी की निजता और गोपनीयता पूरी तरह से बरकरार रखी जाएगी।
विज्ञापन

प्रतिभागी की पात्रता
शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार इस अध्ययन में शामिल होने के लिए प्रतिभागी की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होगी और 59 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अध्ययन में शामिल होने के लिए प्रतिभागी को लिखित में सहमति देनी होगी। उन्हें हिंदी के अलावा अंग्रेजी भाषा का भी ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में होना है सर्वे
भभया, बसियाखुर्द, बाघड़, गणेशपुर, नरगढ़हा, मीरपुर, मरहा, जिगिना बाबू, जयपालपार, उपौली, खुजुरीगोसाई, महबेबरा, गंगाघाट, विजयी उर्फ मीरपुर, तीरागांव, कुकरहां, महुई बुजुर्ग, मुसाहिया, बंदपुर, बरई खुर्द, बालोचक, कानापार, नासिकपुर, देवरिया, जगदीशपुर, उज्जरपार, आशापार, कुवावलकला, घघसरा, कोदरीखास, महिमानाथ, मोतीराम अड्डा, लहसड़ी, बहुपार, मुहअवा खुर्द, नइयापार खुर्द, फुलवरिया आदि जबकि वार्ड नंबर-41 जाफरा बाजार, वार्ड नंबर 26 निजामपुर, वार्ड नंबर 57 मोहद्दीपुर, वार्ड नंबर 60 रूस्तमपुर, वार्ड नंबर 65 बेतियाहाता, नगर पंचायत गोला बाजार वार्ड नंबर 10 और सहजनवां नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 शहरी क्षेत्र में यह अध्ययन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed