{"_id":"6a5bee6580a5356dd508811e","slug":"the-sub-junior-and-junior-state-swimming-championship-will-be-held-in-lucknow-from-july-23-to-26-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1389849-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में गोरखपुर के 11 तैराक दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में गोरखपुर के 11 तैराक दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
गोरखपुर। 23 से 26 जुलाई तक लखनऊ के केडी सिंह ‘बाबू’ स्विमिंग पूल में आयोजित होने वाली 40वीं सब जूनियर एवं 55वीं जूनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए गोरखपुर की टीम का चयन कर लिया गया है। 16 जुलाई को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुए ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के आधार पर 11 तैराकों का चयन किया गया।
चयनित तैराकों में विश्वजीत यादव, पार्थ गुप्ता, अनुदीप कुमार उपाध्याय, विभोर चंदेल, यशस्वी साहनी, मीनाक्षी सिंह, श्रेयांशी राय, श्रेया यादव, समृद्धि तिवारी, इशांवी तिवारी और त्रिशा चौहान शामिल हैं। सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोरखपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम 22 जुलाई को लखनऊ के लिए रवाना होगी। सुनील मझवार टीम मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों के साथ रहेंगे। ट्रायल के दौरान जिला जल क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष नंदू मिश्र, उपाध्यक्ष शरद मिश्र, सचिव अंजीन कुमार मिश्र, संतोष श्रीवास्तव, संतोष प्रजापति, संध्या यादव, मोहन शुक्ल, गौरव शुक्ल समेत संघ के पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।