फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The lover who came from Bareilly absconded with him along with his minor girlfriend from Gorakhpur.

Gorakhpur News: पहले दोस्ती, फिर मोबाइल से शुरू हुई बातचीत, बरेली से आया प्रेमी नाबालिग प्रेमिका को लेकर फरार

Sat, 11 May 2024 06:37 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sat, 11 May 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
The lover who came from Bareilly absconded with him along with his minor girlfriend from Gorakhpur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को लेकर बरेली का युवक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि युवक और किशोरी की मोबाइल से बातचीत शुरू हुई, इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं। फिर युवक किशोरी को सात मई को बहला फुसलाकर अपने साथ ले भागा।

विज्ञापन


किशोरी के घरवालों के मुताबिक आरोपी कार्तिक बरेली में रहता है। तहरीर के आधार पर युवक पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार हरपुर थाना क्षेत्र की किशोरी अपने परिजनों के साथ हरियाणा में रहती है। परिजनों के मुताबिक इसी बीच उसकी बरेली के युवक से किसी तरह संपर्क हो गया है। इसके बाद मोबाइल से दोनों के बीच बात-चीत शुरू हो गई।
विज्ञापन


बात करते हुए पकड़े जाने पर किशोरी को अप्रैल माह में हरपुर-बुदहट स्थित गांव भेज दिया। इस बीच वह बरेली के प्रेमी से बातचीत करती रही। सात मई को वह घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। किशोरी को तीन दिन खोजने के बाद परिजनों ने हरपुर बुदहट थाने में सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed