फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The goal is to complete the construction work before the rains.

Gorakhpur News: 80 वार्डों में सड़कों, नालियों व पार्कों का होगा सुधार

Tue, 28 Apr 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
The goal is to complete the construction work before the rains.
बारिश से पहले निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य
विज्ञापन




गोरखपुर। नगर निगम के निर्माण विभाग ने महानगर के 80 वार्डों में 182 विकास कार्यों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे सड़कों, नालियों व पार्कों का सुधार होगा, जिससे आने वाली बरसात में लोगों को जलभराव से काफी राहत मिलेगी।
मुख्य अभियंता अमित शर्मा के अनुसार, इन कार्यों में सीसी व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, आरसीसी नालियों का निर्माण, पार्कों की मरम्मत और नगर निगम के आवासों की मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं। इसके अलावा साइड पटरी, एंड-टू-एंड पेविंग और पैरावेट वॉल निर्माण भी कराया जाएगा। विशेष रूप से बेतियाहाता स्थित नगर निगम आवास, कर निर्धारण अधिकारी व अपर नगर आयुक्त आवास की मरम्मत, खेतान अस्पताल के पास अस्थायी रैन बसेरा संचालन, नगर निगम मुख्य गेट पर गार्ड रूम निर्माण, राजघाट पर श्रद्धालुओं के लिए टीनशेड प्रतीक्षालय तथा विभिन्न नालों पर पैरावेट वॉल निर्माण जैसे कार्य भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन

इसके लिए कुल 14 करोड़ 42 लाख 74 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्य अभियंता ने बताया कि सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा कराया जाएगा ताकि बारिश के मौसम से पहले नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वार्डों में बनेंगी 12 सीसी सड़कें, नालियों का भी होगा निर्माण
गोरखपुर। मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत शहर के तीन वार्डों में 9.70 करोड़ रुपये की लागत से 12 सीसी सड़कें और आरसीसी नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। वार्ड संख्या 12 अशोकनगर, वार्ड संख्या 13 संझाई और वार्ड संख्या 14 डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क और जलनिकासी से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। अशोकनगर में अलग-अलग मार्गों और गलियों में लाखों रुपये की लागत से सीसी सड़क और नाली निर्माण होगा।

इसी प्रकार संझाई वार्ड में राधेश्याम से किशोर निषाद के मकान तक तथा मोहरीपुर मलिन बस्ती के कई स्थानों पर सड़क और नाली निर्माण के कार्य प्रस्तावित हैं। वहीं, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर वार्ड में विभिन्न कॉलोनियों और मलिन बस्ती क्षेत्रों में कई प्रमुख मार्गों पर सीसी सड़क और आरसीसी नालियों का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा के अनुसार कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को जलभराव और खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed