फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The girl jumped into the river from the Chhatai bridge; she had left home after a domestic dispute.

Gorakhpur News: युवती ने आमी नदी में लगाई छलांग, पांच घंटे बाद मिला शव

Wed, 03 Jun 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 03 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
The girl jumped into the river from the Chhatai bridge; she had left home after a domestic dispute.
उनवल (गोरखपुर)। खजनी क्षेत्र के छताई पुल से मंगलवार को 18 वर्षीय युवती ने आमी नदी में छलांग लगा दी। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद शव खोज निकाला गया। सुबह हुई घटना के बाद पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और बाद में एसडीआरएफ ने संयुक्त अभियान चलाया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवती की पहचान बांसगांव थाना क्षेत्र के शैरो बनगांव निवासी राजेश यादव की बेटी नीलू यादव के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार, घरेलू विवाद में पिता की डांट के बाद वह मंगलवार सुबह घर से निकल गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच छताई पुल से एक युवती के नदी में कूदने की सूचना मिली।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद एक राहगीर ने घटना का वीडियो भी बनाया था। वीडियो सामने आने पर परिजनों और पुलिस को आशंका हुई कि छलांग लगाने वाली युवती नीलू ही है।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू कराया। अभियान में नदी की गहराई, दूषित जल और दुर्गंध बड़ी बाधा बने रहे, जिससे कई घंटे तक सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एसडीएम खजनी के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। टीम ने विशेष उपकरणों की सहायता से नदी में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाल लिया। शव बरामद होने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed