फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The fraudster disappeared after registering a fake registry; the case was revealed when the police arrived to take possession.

Gorakhpur News: मकान दिलाने के नाम पर महिला से 43 लाख रुपये की ठगी

Fri, 08 May 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The fraudster disappeared after registering a fake registry; the case was revealed when the police arrived to take possession.
गोरखपुर। गगहा क्षेत्र के करनौती गांव निवासी उमाशंकर गुप्ता की पत्नी सीमा गुप्ता से ठगी हो गई। जालसाज ने लखनऊ में मकान दिलाने के नाम पर उनके 43 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि जालसाज ने दूसरे व्यक्ति के मकान की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराकर रकम हड़प ली। जब महिला कब्जा लेने पहुंची तो मकान पर बैंक का बकाया ऋण नोटिस चस्पा मिला। पीड़िता की शिकायत पर गगहा थाना पुलिस ने आरोपी बृजेश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीमा गुप्ता ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पहले उन्होंने लखनऊ के सुगामऊ स्थित इंदिरा प्रियदर्शिनी वार्ड में 43 लाख रुपये में एक मकान खरीदा था। आरोप है कि बड़हलगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी बृजेश यादव ने खुद को मकान मालिक बताकर रजिस्ट्री कराई थी। रजिस्ट्री के बाद जब सीमा गुप्ता मकान पर कब्जा लेने पहुंचीं तो वहां बैंक की ओर से ऋण बकाया होने का नोटिस लगा मिला। पड़ताल करने पर पता चला कि मकान का वास्तविक मालिक कोई और है और उसी ने भवन पर बैंक से लोन लिया हुआ है।
विज्ञापन

फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर सीमा गुप्ता ने आरोपी बृजेश यादव से संपर्क किया। आरोप है कि उसने रजिस्ट्री होने की बात कहकर कब्जा लेने की जिम्मेदारी उन्हीं पर डाल दी। रुपये वापस मांगने पर पहले टालमटोल करता रहा और बाद में रकम लौटाने का आश्वासन देकर मोबाइल फोन बंद कर गायब हो गया। काफी समय तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल समेत पुलिस अधिकारियों से ऑनलाइन शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गगहा थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed