फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, The Diwan of the police station is saying, How much money have you given to Bhima?

Gorakhpur News: 'हेलो, थाने का दीवान बोल रहा हूं, कितना माल दिए हो भीम को' ऑडियो वारयल

Wed, 24 Jul 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 24 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur, The Diwan of the police station is saying, How much money have you given to Bhima?
यूपीपी( सांकेतिक) - फोटो : फेसबुक पेज

थाने का दीवान बोल रहा हूं... कितना माल भीम को दिए हो, दिमाग मत खराब कर वरना मारब सही हो जईबा, अच्छा ठीक है, जब भेंटइबा तब तोहके बताइब...। यह ऑडियाे पीपीगंज क्षेत्र में वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार मारपीट के एक मामले में पीड़ित द्वारा डॉयल 100 की पुलिस को रुपये दिए गए थे, इसे लेकर थाने का सिपाही नाराजगी व्यक्त कर रहा है। हालांकि इस ऑडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीपीगंज कस्बे के शुभम जायसवाल और तिघरा के विकास साहनी के बीच 10 दिन पहले मारपीट हुई थी। इस मामले में शुभम के साथी अमन का भी नाम था। उसके घर डायल 100 की पुलिस पहुंची। पुलिस से उसने कुछ लेन-देन किया था। इसके बाद थाने के दीवान ने अमन को फोन कर रुपये के लेन-देन के बारे में बात की और नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


वहीं, अमन अग्रहरि ने बताया की जिस दिन यह घटना हुई थी, वह अपने ऑटो में सवारी लेकर गोरखपुर गया था, लेकिन पुरानी रंजिश के कारण उसका नाम थाने में दे दिया गया। अब उससे पैसे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी एक ऑडियो मिला है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed