फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The correction window will be open on March 1 and 2, allowing candidates to rectify application errors.

गोरखपुर विश्वविद्यालय : पीएचडी में प्रवेश के लिए आज आवेदन का अंतिम मौका

Sat, 28 Feb 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The correction window will be open on March 1 and 2, allowing candidates to rectify application errors.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 28 फरवरी है। इसके बाद एक और दो मार्च को करेक्शन विंडो खुला रहेगा। जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में त्रुटियां हैं, वे इस दौरान संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन


डीडीयू के प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि शोध पात्रता परीक्षा (रेट) मार्च के तीसरे हफ्ते में प्रस्तावित है। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिन अभ्यर्थियों के आवेदनों में कोई त्रुटि रह गई है वे एक और दो मार्च को ऑनलाइन संशोधन कर लें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शोध पात्रता परीक्षा के लिए शुक्रवार की शाम तक लगभग 2750 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके थे। सबसे अधिक 281 आवेदन हिंदी के लिए आए हैं। इसके अलावा राजनीतिशास्त्र के लिए 263, शिक्षाशास्त्र के लिए 235, जूलॉजी के लिए 155 और विधि के लिए 148 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रेट 2025-26 के जरिये 44 विषयों की लगभग 1011 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसे लेकर फरवरी के शुरुआत में ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed