फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The CMO issued instructions after inspecting waterlogged areas in Sarsopar village.

Gorakhpur News: जलजनित बीमारियों पर रोक के लिए गांवों में लगेगा स्वास्थ्य शिविर

Tue, 21 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The CMO issued instructions after inspecting waterlogged areas in Sarsopar village.
गोरखपुर। बाढ़ और जलभराव से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने सोमवार को बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के सरसोपार गांव का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि जलभराव वाले गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने जलभराव वाले स्थानों की साफ-सफाई कराने, एंटी लार्वल दवा का नियमित छिड़काव करने और जरूरी दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और अन्य जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए समय रहते सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। डॉ. राजेश झा ने सभी अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं। इन शिविरों में लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ बीमारियों से बचाव की जानकारी दी जाए। बाढ़ संभावित क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed