फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The car hit the bike while overtaking.

Gorakhpur News: ओवरटेक के दौरान कार ने बाइक में मारी टक्कर

Thu, 20 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 20 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The car hit the bike while overtaking.
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर रायपुर के पास बुधवार शाम करीब छह बजे ओवरटेक करने के दौरान कार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह ने घायलों को सड़क पर तड़पते देखा तो अपनी गाड़ी रुकवा दी। उन्होंने घायलों को प्राथमिक मदद दिलाई और पुलिस को सूचना दी। घायलों की पहचान जीवन पुत्र चंद्रेश निवासी सोनबरसा, थाना चिलुआताल और संदीप पुत्र श्याम निवासी चिकनिया, थाना दुधारा, संतकबीरनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने नाकाबंदी कर दुर्घटना में शामिल कार चालक को जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के पास से पकड़ लिया। दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया भेजा गया। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. उमेश नारायण गुप्ता ने बताया कि दोनों घायलों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद सीओ अनुराग कुमार सिंह के घायलों की मदद किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस अधिकारी के इस मानवीय प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि हादसे में घायल लोगों की मौके पर मदद की गई। दुर्घटना में शामिल कार चालक को पकड़ लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed