{"_id":"6acc00e4a88a001e0802bad9","slug":"temples-resound-with-chants-worship-of-shakti-begins-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1482118-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जयकारों से गूंजे मंदिर...शक्ति की उपासना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जयकारों से गूंजे मंदिर...शक्ति की उपासना शुरू
Mon, 12 Oct 2026 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन गोलघर स्थित काली मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। फोटो - संव
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को शहर में देवी भक्ति की धूम रही। मां शैलपुत्री की आराधना के साथ नौ दिवसीय पूजन-अनुष्ठान शुरू हुआ। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
मंदिर पहुंचकर भक्तों ने नारियल, चुनरी और फूल-माला अर्पित कर मां के चरणों में मत्था टेका और परिवार की सुख-शांति व खुशहाली की कामना की। मंदिरों में दिनभर जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे। वहीं, घरों, मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों में विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना शुरू की गई। पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार और दुर्गा सप्तशती के पाठ से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गोलघर काली मंदिर, दाउदपुर काली मंदिर, हट्ठी माता मंदिर, चौरहिया गोला स्थित शीतला माता मंदिर और गोरखनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ मंदिरों में भीड़ बढ़ती गई। शहर से सटे चौरीचौरा के तरकुलहा देवी मंदिर और जंगल कौड़िया स्थित दुर्गा माता मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के दर्शन किए और नारियल, चुनरी व प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद मांगा। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा और परिसर माता के जयकारों से गूंजते रहे।
र