{"_id":"6a6bb97b8e24305883098875","slug":"teenager-loses-life-in-craze-for-making-reels-two-others-rescued-by-herders-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1402677-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रील बनाने के जुनून ने ले ली किशोर की जान, दो को चरवाहों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रील बनाने के जुनून ने ले ली किशोर की जान, दो को चरवाहों ने बचाया
विज्ञापन
खोराबार/जगदीशपुर। सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक बृहस्पतिवार को एक किशोर की जिंदगी पर भारी पड़ गया। एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर स्थित तुर्रा नाले में पुल से छलांग लगाकर वीडियो बना रहे तीन दोस्तों में से मोनू राजभर (16) गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद चरवाहों ने साहस दिखाते हुए दो किशोरों को तो बचा लिया लेकिन मोनू राजभर की जान नहीं बच सकी।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और किशोर को बाहर निकालकर एम्स अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर-दो निवासी मोनू राजभर अपने दोस्तों सुंदरलाल गुप्ता (18) और विकास गुप्ता (17) के साथ कुसम्ही जंगल स्थित देवाचावर माता मंदिर की ओर गया था। रास्ते में तीनों दोस्त तुर्रा नाले के पुल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वहां उन्होंने सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के उद्देश्य से पुल से पानी में छलांग लगानी शुरू कर दी। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन
किशोरों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद चरवाहों की नजर पड़ी। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। काफी कोशिश के बाद सुंदरलाल गुप्ता और विकास गुप्ता को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन मोनू पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने काफी तलाश के बाद मोनू को बाहर निकाला। पुलिस की मदद से उसे तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
दो भाइयों में बड़ा था मोनू, परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलते ही एम्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मोनू दो भाइयों में बड़ा था। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।