{"_id":"6310f34fb6479019fe70f944","slug":"teenager-hurt-by-molestation-attempted-suicide-twice-gorakhpur-news-gkp449056230","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: छेड़खानी से आहत किशोरी ने दो बार की खुदकुशी की कोशिश, पहले सरयू नदी में कूदी, फिर घर में फंदे से लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: छेड़खानी से आहत किशोरी ने दो बार की खुदकुशी की कोशिश, पहले सरयू नदी में कूदी, फिर घर में फंदे से लटकी
Fri, 02 Sep 2022 09:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 09:19 AM IST
सार
पीड़िता के पिता ने छावनी थाने में तहरीर दी है कि 15 वर्षीय पुत्री बुधवार को दिन में करीब तीन बजे खेत गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने खेत में उसके साथ छेड़खानी करते हुए जोर-जबरदस्ती की। बेटी किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की बार-बार की छेड़खानी से आहत किशोरी ने बृहस्पतिवार को दो बार खुदकुशी की कोशिश की। दोनों बार परिवार के लोगों ने उसे बचा लिया। 10वीं में पढ़ने वाली किशोरी ने पहले नदी में कूदने गई। वहां बचाकर घर लाए जाने पर थोड़ी देर बाद किशोरी ने खुद को कमरे में बंद कर फंदे से लटकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने छावनी थाने में तहरीर दी है कि 15 वर्षीय पुत्री बुधवार को दिन में करीब तीन बजे खेत गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने खेत में उसके साथ छेड़खानी करते हुए जोर-जबरदस्ती की। बेटी किसी तरह वहां से भाग कर घर पहुंची और घरवालों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
घरवालों ने उसे समझाया और घर में ही रहने को कहा। छेड़खानी से परेशान बेटी बुधवार को रातभर नहीं सोई। बृहस्पतिवार को सुबह बेटी भागकर सरयू नदी के किनारे पहुंची और नदी में छलांग लगाने की कोशिश की। उसका पीछा करते हुए परिवार के लोग भी पहुंचे और किशोरी को नदी में कूदने से पहले पकड़कर घर ले आए।
विज्ञापन
पिता के मुताबिक घर आने के थोड़ी देर बाद बिटिया ने कमरे में खुद को बंदकर छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाने लगी। बड़ी बहन ने खिड़की से देख लिया और उन्हें बताया। पिता के मुताबिक वह तुरंत कमरे पर पहुंचे व अन्य लोगों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर उसको फंदे से लटकने से बचाया।
परिवार वालों का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी युवक कई बार किशोरी से छेड़खानी कर चुका है। थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जा रही है।