फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teenager died due to excessive bleeding in basti

Basti News: दरिंदगी से अत्यधिक रक्तस्राव से हुई थी किशोरी की मौत, पुलिस ने किया खुलासा

Tue, 06 Jun 2023 02:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 06 Jun 2023 02:15 PM IST
सार

आईजी आरके भारद्वाज, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और परिवार के लोगों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया। मृतका की मां की तहरीर पर मोनू निषाद, राजन निषाद और कुंदन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
teenager died due to excessive bleeding in basti
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में गौर थाना क्षेत्र की किशोरी के साथ दरिंदगी की गई थी। उसके साथ तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान उसे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत बिगड़ते देख दरिंदे उसे सड़क के किनारे छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के मुताबिक उसने पूछताछ में बताया कि किशोरी से उसका करीब आठ महीने से संबंध था। उसने कबूल किया कि फोन करके किशोरी को बुलाया था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी सोमवार को शाम बिरूऊपुर चौराहे पर सब्जी लेने गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना आई कि कछिया-बिरऊपुर मार्ग पर एक मकान के पास किशोरी का शव पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस से महिला ने की फरियाद, बोली- साहब, पति नशे में करता है दरिंदगी, मुझे बचा लीजिए

इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे। आनन-फानन उसे निजी चिकित्सक के पास गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएचओ ब्रिजेंद्र पटेल पहुंच गए और शव कब्जे में ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  ससुराल में भाभी के साथ सोता मिला पति, बीवी ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दी पिटाई

आईजी आरके भारद्वाज, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और परिवार के लोगों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया। मृतका की मां की तहरीर पर मोनू निषाद, राजन निषाद और कुंदन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी कुंदन सिंह के घर की सीढ़ी से लेकर एक स्कूल के रास्ते पर खून गिरने के निशान बताने के लिए काफी हैं कि किशोरी के साथ किस हद तक बर्बरता की गई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed