{"_id":"647ec9f75d3d0b4ca705db89","slug":"husband-beating-wife-after-drunk-in-gorakhpur-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पुलिस से महिला ने की फरियाद, बोली- साहब, पति नशे में करता है दरिंदगी, मुझे बचा लीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पुलिस से महिला ने की फरियाद, बोली- साहब, पति नशे में करता है दरिंदगी, मुझे बचा लीजिए
Tue, 06 Jun 2023 01:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:25 PM IST
सार
रामगढ़ताल इलाके के कजाकरपुर की रहने वाली महिला ने केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि पति धर्मशाला से पिपराइच रोड पर ऑटो चलाता है। कई दिन तो शराब के नशे में होने की वजह से घर ही नहीं आता और जब घर आता है तो मारपीट करता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहब, मेरा पति शराब के नशे में मुझे पीटता है। पैसा मांगता है, नहीं देने पर चाकू लेकर मारने को भी दौड़ा लिया। इसके पहले भी मेरा गहना बेचकर शराब पी गया है। उसकी हरकतों से परेशान हो गई हूं। मुझे बचा लीजिए।
यह फरियाद रामगढ़ताल थाने में एक महिला ने की है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है।
रामगढ़ताल इलाके के कजाकरपुर की रहने वाली महिला ने केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि पति धर्मशाला से पिपराइच रोड पर ऑटो चलाता है। कई दिन तो शराब के नशे में होने की वजह से घर ही नहीं आता और जब घर आता है तो मारपीट करता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: बेवफा हमसफर, ससुराल में भाभी के साथ सोता मिला पति, बीवी ने रंगेहाथ पकड़ा तो कर दी पिटाई
आरोप है कि शादी का जेवर बेचकर पति शराब पी चुका है। उसकी हरकतों की वजह से खुद की जान बचा पाना मुश्किल है। इतना ही नहीं, घर में अब कुछ भी खाने को नहीं बचा है। ऐसे पति पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
पुलिस फिलहाल, तहरीर के आधार पर मारपीट, आकस्मिक उतेजना में हमला करने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।