{"_id":"66317d2a22930c0a5e0d3824","slug":"teen-begging-molested-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-542486-2024-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, अब उसने भी कसा किनारा- मामला पहुंचा थाना, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, अब उसने भी कसा किनारा- मामला पहुंचा थाना, जानें पूरा मामला
Wed, 01 May 2024 11:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 01 May 2024 11:41 AM IST
सार
पीड़िता के मुताबिक, करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी चिलुआताल इलाके के एक गांव में हुई थी। करीब एक वर्ष पहले मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान ही उसका मायके के पड़ोसी गांव के रहने वाले एक युवक से करीबी संबंध हो गया। प्रेमी बहाने बनाकर उसके ससुराल भी आने-जाने लगा।
विज्ञापन
गुलरिहा थाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके के एक गांव की युवती ने जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा अब उसने भी उससे किनारा कस लिया। पीड़िता ने प्रेमी के खिलाफ गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक, करीब पांच वर्ष पहले उसकी शादी चिलुआताल इलाके के एक गांव में हुई थी।
करीब एक वर्ष पहले मोबाइल फोन पर बातचीत के दौरान ही उसका मायके के पड़ोसी गांव के रहने वाले एक युवक से करीबी संबंध हो गया। प्रेमी बहाने बनाकर उसके ससुराल भी आने-जाने लगा। दोनों के नजदीकी संबंध की जानकारी जब पति को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि प्रेमी के कहने पर ही उसने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। वह तीन माह से मायके में आकर रहने लगी। दोनों के संबंधों की जानकारी प्रेमी के घर वालों को भी थी। घर वालों के विरोध के कारण अब युवक प्रेमिका को रखने से इन्कार कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि युवक द्वारा उसकी मांग में सिंदूर भी भरा गया था। महिला ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन