फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teachers trained in Scout-Guide beginners' course

Gorakhpur News: शिक्षकों को दिया स्काउट-गाइड बिगनर्स कोर्स का प्रशिक्षण

Sun, 20 Sep 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 20 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Teachers trained in Scout-Guide beginners' course
गोरखपुर। स्काउट्स व गाइड्स की ओर से शनिवार को जंगल कौड़िया ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों को बिगनर्स कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य आयुक्त व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राम जन्म सिंह के निर्देशन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी के आदेश पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह और मंत्री जनार्दन श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त मोहित कुमार ने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग जीवन जीने की कला सिखाती है। इसके माध्यम से बच्चों और युवाओं में मानव सेवा व देश सेवा की भावना विकसित करने में मदद मिलती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को रक्तदान के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेंद्र ओझा ने कहा कि स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त करने और अपनी जीविका चलाने में भी सहायक हो सकता है। साथ ही इससे अच्छे नागरिक के गुणों का विकास होता है। डीटीसी गाइड एवं जिला गाइड कैप्टन प्रतिमा शुक्ला ने स्काउट-गाइड के नियमों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण के विभिन्न आयामों से अवगत कराया। रामआशीष शर्मा और सहायक जिला आयुक्त गाइड सुषमा त्रिपाठी ने स्काउट ताली समेत विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed