फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   teacher organizations campaigned to win in Gorakhpur Faizabad block teacher constituency election

एमएलसी चुनाव : जनसंपर्क अभियानों में आई तेजी, शहर से लेकर देहात तक प्रचार में उतारी गईं टीमें

Thu, 26 Nov 2020 12:09 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 26 Nov 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
teacher organizations campaigned to win in Gorakhpur Faizabad block teacher constituency election
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी शिक्षक संगठनों ने पूरी ताकत लगा दी है। विभिन्न संगठनों की ओर से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों का भ्रमण किया गया। इसमें अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता का मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की ओर से अधिकृत प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के चुनाव प्रचार को लेकर शिक्षक संगठन के विभिन्न घटकों की ओर से जिले के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय नाथ पांडेय और जिला मंत्री श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने जनपद के पूर्वी हिस्से, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गा यादव व महामंत्री किरन ओरैतो की टीम ने जनपद के राजकीय विद्यालयों का दौरा किया।
विज्ञापन


महाविद्यालय शिक्षक संघ की टीम ने डॉ. एसएन शर्मा और डॉ. केडी तिवारी के नेतृत्व में, विश्वविद्यालय टीम में डॉ. प्रत्यूष दूबे और डॉ. अमित उपाध्याय ने महाविद्यालयों का दौरा किया। माध्यमिक शिक्षक संघ की विभिन्न टीमें डॉ. अरविंद चौरसिया, अयोध्या प्रसाद राय, उमेश नायक, देवनाथ राय, अजय कुमार शुक्ला, सुरेंद्र सिंह द्वारा गोला तहसील में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलीम अशरफ खान, दुर्गेश मिश्र, पीयूष मिश्र, संजय सिंह, नितेश मिश्र, राम उजागिर पांडेय, डॉ. ब्रजेश मणि, डॉ. पीयूष श्रीवास्तव आदि ने भी दौरा किया। पिपराइच और भटहट क्षेत्र का दौरा सदानंद, छेदीलाल पासवान, प्रदीप पांडेय, आलोक ओझा, रामानंद तिवारी, आशुतोष दुबे, कार्तिकेय त्रिपाठी द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से एमएलसी प्रत्याशी अजय सिंह ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन शिक्षकों को समान वेतन, सेवा सुरक्षा सहित विभिन्न समस्याओं के लिए समाधान के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। दौरे में जिलाध्यक्ष हीरालाल प्रसाद, मंडल अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जगतारण शरण, प्रांतीय मंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, अनुपम सिंह, जितेंद्र तिवारी, अतुल राय, अरुण ठाकुर, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की ओर से अपने प्रत्याशी नरेंद्र सिंह के समर्थन में खजनी और हरपुर बुदहट इलाकों में मौजूद इंटर कॉलेजों का दौरा किया। एक टीम की अगुवाई प्रदेशीय मंत्री राम मोहन शाही, जिलाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव तो दूसरी टीम में  जिला मंत्री राजेश चंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार सिंह शामिल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed