{"_id":"69430d68323808b76c0eb996","slug":"teacher-attacked-due-to-old-rivalry-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1168073-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में शिक्षक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में शिक्षक पर हमला
विज्ञापन
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के सोनौरा बुजुर्ग गांव में पुरानी रंजिश को लेकर शिक्षक आशुतोष सिंह पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आशुतोष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपने खेत जा रहे थे। जैसे ही वह सोनौरा बुजुर्ग चौराहा स्थित एक दुकान के पास पहुंचे, तभी गांव के ही अंश सिंह, नीरज मौर्या, प्रदीप यादव और चार अज्ञात लोगों ने पुरानी रंजिश में गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। हमले में आशुतोष सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर गिर पड़े। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी कैंपियरगंज राकेश कुमार रोशन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद