{"_id":"6a554be1de052f3236068df0","slug":"target-set-to-complete-tal-ring-road-phase-2-work-by-september-2026-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1384599-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अक्तूबर तक पूरी होंगी जीडीए की पांच बड़ी परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अक्तूबर तक पूरी होंगी जीडीए की पांच बड़ी परियोजनाएं
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने अभियंत्रण अनुभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं को तत्काल दूर कर निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाए ताकि इनका लोकार्पण सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों कराया जा सके। कहा कि जीडीए की पांच परियोजनाएं अक्तूबर तक पूरी हो जाएंगी।
बैठक में खोराबार आवासीय योजना, ताल रिंग रोड फेज-2, कन्वेंशन सेंटर, नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण और ज्ञान विज्ञान वाटिका समेत प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। खोराबार आवासीय योजना में सड़क, नाली, पार्क और आवासीय भूखंडों के विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। योजना के 217 भूखंडों का विकास कार्य 31 अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिससे आवंटियों को कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके। वहीं, योजना के तहत बन रहे मिनी एमआईजी, एमआईजी, एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का निर्माण अक्तूबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ताल रिंग रोड फेज-2 के कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है। इसे सितंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। शहर में बन रहे कन्वेंशन सेंटरों में बशारतपुर के मिनी कन्वेंशन सेंटर को 31 जुलाई और नकहा नंबर दो के कन्वेंशन सेंटर को 15 अगस्त तक पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के आधुनिकीकरण और ज्ञान विज्ञान वाटिका के कार्यों को 20 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। बैठक में विशेष कार्य अधिकारी प्रखर उत्तम, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, विद्युत अधिशासी अभियंता संजय सिंह समेत अभियंत्रण अनुभाग के अधिकारी मौजूद रहे।