{"_id":"641174778fa9b7ec5e035514","slug":"tantrik-dead-body-found-hanging-in-gorakhpur-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तांत्रिक का फंदे से लटकता मिला शव, बंधे थे हाथ-पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तांत्रिक का फंदे से लटकता मिला शव, बंधे थे हाथ-पैर
Wed, 15 Mar 2023 01:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:02 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के गौनर मोनहा तिवारी टोला में मंगलवार सुबह 70 वर्षीय तांत्रिक का शव पेड़ से लटकता मिला। दोनों पैर जमीन पर थे और हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। मौके के हालात देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, गौनर निवासी मोतीलाल भुज (70) छाड़-फूंक का काम किया करते थे। उनके चार लड़के और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। मोतीलाल अपनी बहू और परिवार के अन्य लोगों के साथ अपने बेटी के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
सोमवार को वह अकेले वापस आए और घर पर खाना खाकर कहीं निकल गए। सोमवार शाम को जब बहू घर पहुंची तो दिखाई नहीं देने पर खोजबीन शुरू की। मंगलवार को घास काटने गईं महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना पर परिजन भी पहुंचे और शव की शिनाख्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।