फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   tantrik burnt child face with incense sticks in Gorakhpur

अंधविश्वास: बेटे को पेट दर्द की शिकायत पर तांत्रिक के पास ले गया पिता, झाड़ फूंक में मासूम के चेहरे को अगरबत्ती से जलाया

Mon, 16 Aug 2021 02:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Aug 2021 02:05 PM IST
सार

सरहरी थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सियरामपुर टोला टेनदाद का मामला। बच्चे की हालत खराब होने पर पिता ने दी थाने में सूचना। जांच में जुटी पुलिस।

विज्ञापन
tantrik burnt child face with incense sticks in Gorakhpur
पीड़ित मासूम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिया थाना क्षेत्र के सरहरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत झाड़-फूंक करने वाले कथित तांत्रिक का अमानवीय चेहरा सामने आया है। ग्रामसभा सियरामपुर टोला टेनदाद निवासी कन्हैया अपने बीमार बेटे को झाड़-फूंक के लिए थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही ग्रामसभा ठाकुरपुर नंबर दो के एक तांत्रिक के पास ले गया। तांत्रिक ने झाड़-फूंक के नाम पर छह वर्ष के बच्चे का पूरा चेहरा अगरबत्ती से जला दिया। इससे बच्चे की हालत खराब हो गई। इसकी सूचना बच्चे के पिता ने सरहरी चौकी को दी। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम सभा सियरामपुर टोला टेनदाद निवासी कन्हैया के छह वर्षीय पुत्र कृष्णा के पेट में कुछ दिनों से दर्द हो रहा था। कन्हैया ने अपने बेटे का इलाज कई जगह कराया लेकिन बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। इसी बीच किसी ने बताया कि बच्चे को जादू टोना कर दिया गया है। किसी तांत्रिक को दिखा दो, हो सकता वह बच्चे को ठीक कर दे।
विज्ञापन


कन्हैया अपने बीमार बेटे को झाड़-फूंक कराने के लिए ठाकुरपुर नंबर दो के टोला बोहा निवासी मोहित निषाद पुत्र शिवचरण के पास झाड़-फूंक कराने ले गया। आरोप है कि मोहित ने झाड़-फूंक के नाम पर अगरबती से कृष्णा के पूरे चेहरे को दो दिनों तक जलाता रहा, जिससे कृष्णा की हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को इसकी सूचना कृष्णा के पिता कन्हैया ने सरहरी चौकी पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तांत्रिक को पकड़ लिया और उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed