{"_id":"6a836db2564cdae5800cb30a","slug":"swindled-of-1520-lakh-after-befriending-someone-on-facebook-and-being-deceived-with-a-ruse-about-luggage-being-held-up-at-delhi-airport-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1421453-2026-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक दोस्ती बनी जाल: महिला बन ऑनलाइन की फ्रेंडशिप, फिर जानिए कैसे ठगे 15.20 लाख? आप भी रहिए ऐसे सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक दोस्ती बनी जाल: महिला बन ऑनलाइन की फ्रेंडशिप, फिर जानिए कैसे ठगे 15.20 लाख? आप भी रहिए ऐसे सतर्क
Tue, 18 Aug 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:53 AM IST
सार
इंद्रलाल जायसवाल ने बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती चार्लोट ओलिविया नाम की महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने भारत घूमने की इच्छा जताई। उसने बताया कि वह अमेरिका की रहने वाली है और वर्तमान में सीरिया में काम कर रही है। कुछ समय बाद महिला ने इंद्रलाल को बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी है, लेकिन एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसका सामान रोक लिया है। छुड़ाने के नाम पर उसने 15 लाख 20 हजार 399 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
साइबर ठगी।
विस्तार
फेसबुक पर दोस्ती कर खजनी क्षेत्र के एक युवक से 15 लाख 20 हजार 399 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। आरोपी महिला ने खुद को अमेरिका का निवासी और सीरिया में काम करने वाला बताया। बाद में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने और वहां सामान रोके जाने का झांसा देकर उसे अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करा लिए। जालसाजी की जानकारी पर पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
खोरिया उर्फ भीटी गांव निवासी इंद्रलाल जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती चार्लोट ओलिविया नाम की महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने भारत घूमने की इच्छा जताई। उसने बताया कि वह अमेरिका की रहने वाली है और वर्तमान में सीरिया में काम कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
कुछ समय बाद महिला ने इंद्रलाल को बताया कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी है लेकिन एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसका सामान रोक लिया है। सामान छुड़ाने के लिए तत्काल रुपये जमा करने की जरूरत बताई गई। महिला की बात पर विश्वास करके इंद्रलाल ने अपने एसबीआई खाते से योनो के माध्यम से उसके बताए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 15 लाख 20 हजार 399 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
रकम भेजने के बाद भी महिला की ओर से और रुपये की मांग की जाती रही। इससे इंद्रलाल को आशंका हुई और उन्हें साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही खजनी थाने में तहरीर दी।
रकम भेजने के बाद भी महिला की ओर से और रुपये की मांग की जाती रही। इससे इंद्रलाल को आशंका हुई और उन्हें साइबर ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही खजनी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, महिला से जुड़े व्हाट्सएप नंबरों पर चार्लोट ओलिविया और सोनम कुमारी नाम प्रदर्शित हो रहे थे। उन्होंने पुलिस को बैंक लेन-देन से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं।
प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर अपराध सेल की मदद से रकम के लेन-देन और संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक जयंत कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर अपराध सेल की मदद से रकम के लेन-देन और संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।