फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Swatantra Dev Singh said People have rejected casteist dynastic politics Akhilesh has no right to speak on Inspector recruitment

स्वतंत्र देव सिंह बोले: जातिवादी-वंशवादी राजनीति को जनता ने नकारा, दरोगा भर्ती पर अखिलेश को बोलने का कोई हक नहीं

Tue, 05 Jul 2022 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।  Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 10:02 PM IST
सार

अखिलेश यादव की तरफ से दरोगा भर्ती में गड़बड़ी से संबंधित बयान पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उन्हें बोलने का हक नहीं है। सपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

विज्ञापन
Swatantra Dev Singh said People have rejected casteist dynastic politics Akhilesh has no right to speak on Inspector recruitment
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला और कहा कि आजमगढ़ व रामपुर की जनता ने जातिवादी-वंशवादी राजनीति को नकार दिया। अखिलेश एसी कमरे में बैठकर राजनीति कर रहे हैं। अगर कर्मठ कार्यकर्ताओं को महत्व नहीं दिया और सारी मेहरबानी परिवार पर ही रही तो सपा को खत्म होने से कोई नहीं बचा सकता है। 

विज्ञापन


गोरखपुर के अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करने आए प्रदेश अध्यक्ष व जलशक्ति मंत्री ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार विकास की राजनीति कर रही है। सरकार का एक मकसद जनकल्याण है। इसी का नतीजा है कि जनता का अटूट भरोसा कायम हुआ। 

विज्ञापन

कहा कि पहले विधानसभा, फिर एमएलसी और अब लोकसभा उपचुनाव में बड़ी जीत मिली है। भाजपा का हर कार्यकर्ता, नेता जनकल्याण का काम कर रहा है। यह पहला मौका है, जब मुख्यमंत्री ने प्रभारी मंत्रियों को जिलों में 72 घंटे प्रवास का लक्ष्य दिया। मंत्री जिलों में जाकर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहे हैं। कोई नेता या कार्यकर्ता एसी कमरे में बैठकर राजनीति नहीं कर रहा है। जनहित में सब पसीना बहा रहे हैं।  योगी सरकार ने 100 दिनों में रिकार्ड काम किए हैं। इसका ब्योरा उत्तर प्रदेश की जनता को दिया जा चुका है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में भी खूब काम हुए हैं। 

मंत्री की अनुमति के बगैर तबादला नहीं

स्वास्थ्य विभाग में तबादलों पर गर्म सियासत के बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि मंत्री की अनुमति के बगैर कोई तबादला नहीं होता है। अधिकारी व कर्मचारी के तबादले के मानक तय होते हैं। तबादले से जुड़ी फाइल मंत्री के पास जाती है, फिर तबादला सूची जारी की जाती है। इस पर किसी तरह का विवाद ठीक नहीं है। विभागीय सूचना किसी से मांगी जा सकती है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से दरोगा भर्ती में  गड़बड़ी से संबंधित बयान पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उन्हें बोलने का हक नहीं है। सपा सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अब पारदर्शी तरीके से नियुक्तियां की जा रही हैं। 


 
विज्ञापन

एमएलसी के मनोनयन में कार्यकर्ता को प्राथमिकता

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में ही कार्यकर्ताओं का सम्मान है। विधानसभा चुनाव में सामान्य कार्यकर्ताओं को मौका दिया गया, जो जीतकर विधायक बने। लोकसभा उपचुनाव कार्यकर्ता ही लड़कर जीते हैं। जुलाई में ही एमएलसी के मनोनयन होने हैं। इसमें कर्मठी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने में विश्वास करता है। पार्टी में जातिवाद-परिवारवाद को तवज्जो नहीं दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed