फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Swachh Survekshan Central team reached Gorakhpur

स्वच्छ सर्वेक्षण: केंद्रीय टीम पहुंची गोरखपुर, शुरू की गोपनीय जांच

Tue, 05 Apr 2022 03:08 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Apr 2022 03:08 PM IST
सार

देश के 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में जहां पिछली बार राष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर को 82वीं रैंक हासिल हुई थी, वहीं इस बार यह रैंकिंग लुढ़क कर 111 रह गई।

विज्ञापन
Swachh Survekshan Central team reached Gorakhpur
गोरखपुर शहर। - फोटो : राजेश कुमार

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण संबंधी नगर निगम के दावों की पड़ताल करने के लिए केंद्रीय टीम शहर में आ चुकी है। टीम ने गोपनीय तरीके से विभिन्न मानकों की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को टीम ने शहर के विभिन्न शौचालयों और कूड़ा पड़ाव केंद्रों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग के लिए नगर निगम की टीम ने कई प्रयास किए हैं। इसको लेकर नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण संबंधी वेबसाइट पर जानकारियां अपलोड की। इन्हीं जानकारियों की पड़ताल करने केंद्रीय टीम आई है। सोमवार को सफाई इंस्पेक्टरों की काफी सक्रियता रही। आला अधिकारी भी मातहतों से मोबाइल फोन पर सूचना लेते हुए दिखे।

विज्ञापन

इस बार 7500 अंकों के आधार पर रैंकिंग

स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार 7500 अंकों में रैंकिंग का निर्धारण होगा। इनमें से 600 नंबर नागरिक फीडबैक पर मिलने हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में मोबाइल फोन पर आने वाली ओटीपी ही बाधक बन रही है। ओटीपी आने के बाद नागरिक इसे मोबाइल में फीड करने में झिझक रहे हैं। इस कारण फीडबैक काफी कम मिल रहे हैं। वहीं नगर निगम ने ओडीएफ प्लस को लेकर आवेदन किया है। टीम इसे ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में आठवें नंबर पर गोरखपुर

देश के 10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में जहां पिछली बार राष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर को 82वीं रैंक हासिल हुई थी, वहीं इस बार यह रैंकिंग लुढ़क कर 111 रह गई। कुल 6000 अंक में गोरखपुर को केवल 3174.06 ही हासिल हो सके। प्रदेश में गोरखपुर की रैंकिंग 8वीं रह गई है। 2017 में जब स्वच्छ रैंकिंग की शुरुआत हुई थी तो गोरखपुर को 314वीं रैंक हासिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed