फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspicion on her character, husband strangulated her to death

Gorakhpur News: चरित्र पर संदेह होने पर पति ने की थी गला दबाकर हत्या, फिर फंदे से लटकाया

Tue, 25 Apr 2023 03:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:08 AM IST
विज्ञापन
Suspicion on her character, husband strangulated her to death
उरुवा में पत्नी की हत्या के आरोप में पकड़ा गया हरेंद्र।
- फंसने का डर हुआ तो दोस्त संग पत्नी के शव को जला दिया, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

- हत्या पति ने अकेले ही की, जलाने में सहयोगी दोस्त की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
उरुवा बाजार (गोरखपुर)। उरुवा इलाके के बंजरिया गांव में सुमित्रा की हत्या पति हरेंद्र ने चरित्र पर संदेह होने पर गला दबाकर की थी। फिर घटना को आत्महत्या साबित करने के शव को फंदे से लटका दिया। फिर उसे डर हुआ कि वह मामले में फंस जाएगा तो दोस्त के साथ मिलकर राजघाट पर शव का जला दिया।
शव को घर से लेकर राजघाट तक लाने में मददगार बने दोस्त पिंटू की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं, आरोपी पति हरेंद्र को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पुलिस को महिला के खुदकुशी की सूचना दी गई थी, लेकिन मौके पर जाने पर पुलिस को न तो शव मिला और न ही परिजन मिले थे। पुलिस ने मौके पर जांच की तो जिस कुंडे से शव के लटकने की बात कही जा रही थी उसका महिला का भार संभाल पाना संभव नहीं था। इसके बाद पुलिस को जांच में पता चला कि पति ने राजघाट पर सुमित्रा का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी मालूम हुआ कि सुमित्रा के शव को उसका पति हरेंद्र अपने दोस्त पिंटू के साथ बाइक से लेकर गया था। हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed