फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Suspended soldier arrested on brother certificate in Basti

बस्ती: भाई के प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहा था सिपाही, ऐसे खुल गई पोल

Wed, 27 Oct 2021 05:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Oct 2021 05:50 PM IST
सार

गोरखपुर के फर्टिलाइजर से पकड़ा गया बलिया का निवासी रोहित, कोतवाली थाने में सीओ रुधौली ने दर्ज कराया था मुकदमा।

विज्ञापन
Suspended soldier arrested on brother certificate in Basti
बस्ती समाचार। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बस्ती जिले में अपने बड़े भाई का शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर पुलिस विभाग में आरक्षी पद पर नौकरी करने का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को उसे केंद्रीय विद्यालय फर्टिलाइजर गोरखपुर से गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन


सीओ रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा ने जांच के बाद तहरीर देकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि बलिया जिले के रसड़ा थाने के संवरा गांव निवासी रोहित कुमार सिंह अपने सगे भाई राहुल कुमार सिंह के अभिलेखों पर पुलिस विभाग में 2018 में भर्ती होकर राहुल कुमार सिंह के नाम पर नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन


जांच से पाया गया कि रोहित कुमार सिंह ने बड़े भाई के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट का प्रमाण पत्र लगाकर राहुल कुमार सिंह के नाम पर नौकरी हासिल की थी। हर्रैया थाने में तैनाती के दौरान पंचायत चुनाव में राहुल सिंह उर्फ रोहित अवकाश पर गया था। जहां विवाद होने के बाद उसने एक व्यक्ति पर गोली चला दी थी। जिसके बाद रसड़ा थाने में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में यह पोल खुली कि वह अपने भाई के प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहा है। एसपी बलिया की रिपोर्ट पर यहां के एसपी आशीष श्रीवास्तव ने सीओ रुधौली धनंजय सिंह कुशवाहा को जांच सौंपी। आरोप सही पाए जाने पर सीओ की तहरीर पर कोतवाली थाने में 29 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी विवेचना एसएसआई योगेंद्र नाथ कर रहे थे।


तफ्तीश में पाया गया कि उसकी जमानत हो चुकी है और वह फर्टिलाइजर गोरखपुर में रह रहा है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर उसे कोतवाल शिवाकांत मिश्र व योगेंद्र नाथ एसएसआई ने गिरफ्तार कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed