फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sunny day and cold night fluctuations in weather started making one sick

Gorakhpur Weather: दिन में धूप और सर्द रात, बीमार करने लगा मौसम का उतार-चढ़ाव

Fri, 24 Nov 2023 09:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Nov 2023 09:38 AM IST
सार

ठंडी हवा चलने के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान 28.3 व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप रहने के बावजूद मौसम खुशनुमा बना हुआ है लेकिन शाम होते ही तापमान कम होने से लोगों को ठंड का अहसास होने लग रहा है।

विज्ञापन
Sunny day and cold night fluctuations in weather started making one sick
गोरखपुर में धुंध। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के दिन में भले ही धूप निकल रही हो पर रात में ठंड सताने लगी है। बुधवार की रात को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार रात को तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। मौसम में बदलाव का असर घर-घर में देखने को मिल रहा है। लोग खांसी, जुकाम व बुखार के आगोश में आ रहे हैं। चिकित्सक मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने का सुझाव दे रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार की रात दो डिग्री सेल्सियस तापमान गिर कर 12.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ शफीक सिद्दकी ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज किया जा रहा है। अभी दो-तीन मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर चलाया पत्थर, शीशा चटका
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी हवा चलने के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान 28.3 व न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप रहने के बावजूद मौसम खुशनुमा बना हुआ है लेकिन शाम होते ही तापमान कम होने से लोगों को ठंड का अहसास होने लग रहा है। दिन और रात में तापमान में दोगुना का अंतर होने के चलते लोग दिन में बिना गर्म कपड़ा लिए निकल जा रहे है जिनको शाम को घर लौटते समय परेशान होना पड़ा रहा है। लापरवाही बरतने लोगों को महंगा पड़ रहा है।

ठंड में बदलते मौसम में बच्चे और बुजुर्गों का रखे ख्याल

फिजिशियन डॉ. राजीव जायसवाल ने बताया कि हवा में हल्की-हल्की ठंड का अहसास शुरू हो चुका है। इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य की कुछ समस्याएं यानी सर्दी, खांसी या बुखार की संभावना बढ़ जाती है। इस समय हमे अपने घर के बच्चे व बड़े-बुजुर्गों की सेहत का भी खास ख्याल रखने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें:  दवा खरीदें तो एक्सपायरी डेट जांच लें...गांव-कस्बों में खपा रहे धंधेबाज

दरअसल, मौसम बदलते ही हमारी जीवनशैली भी बदलने लगती है। ठंड के कारण धुंध बढ़ती है और धुंध होने की वजह से प्रदूषण के कण नीचे आ जाते हैं, जो हार्ट तक पहुंचते हैं। इससे हार्ट की बीमारी की आशंका बनी रहती है। उम्र के ज्यादा हो जाने के कारण बीमारी से लड़ने की शारीरिक क्षमता कम हो जाती है और सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द जैसी परेशानियां के साथ बुजुर्गों में सांस की परेशानी या अस्थमा का अटैक सबसे सामान्य समस्या है। अस्थमा, डायबिटीज, हाई बीपी, दिल की बीमारी की परेशानी से जूझ रहे बुजुर्गों को इस मौसम में गुनगुना पानी पीना चाहिए, ताकि सर्दी, जुकाम और खांसी की समस्या दूर रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed