{"_id":"5fb6afd38ebc3e9ba007d917","slug":"suger-factory-gorakhpur-news-gkp3737683159","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंडेरवा मिल नए सत्र में बनाएगी बिना सल्फर वाली चीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंडेरवा मिल नए सत्र में बनाएगी बिना सल्फर वाली चीनी
विज्ञापन

- नए प्रोजेक्ट का सीएम जल्द कर सकते हैं उद्घाटन, 25 करोड़ की लागत आई है इस पर
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिना सल्फर वाली चीनी की है अधिक मांग, कम कैलोरी के कारण अधिक है इसका मूल्य
अच्युतानंद शुक्ल
मुंडेरवा (बस्ती)। नए पेराई सत्र में मुंडेरवा चीनी मिल बिना सल्फर वाली चीनी बनाएगी। इसके लिए 25 करोड़ की लागत से नई मशीनें लगाई गईं हैं। इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द कर सकते हैं। यह जानकारी मिल के प्रधान प्रबंधक बिजेंद्र द्विवेदी ने दी।
उन्होंने बताया कि उद्घाटन के लिए पत्र भेजा गया है। हालांकि अभी तिथि तय नहीं है। उद्घाटन के बाद चीनी उत्पादन का काम शुरू हो जाएगा। सूबे में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बनते ही मुंडेरवा मिल को दोबारा चलाने के प्रयास शुरूहुए थे। दोबारा निर्माण के बाद सीएम ने 27 नवंबर 2019 का इसका उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने बिना सल्फर वाली चीनी बनाने की घोषणा की और जरूरी संसाधनों के लिए मिल प्रबंधन को 25 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित किए। कार्यदायी संस्था इस्जेक ने सल्फर लेस चीनी प्रोजेक्ट को सालभर में ही पूरा कर दिया। चालू सत्र में मिल बिना सल्फर वाली चीनी बनाएगी। उन्होंने बताया 28 नवंबर को गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा मिल में डोंगे का पूजन करेंगे। सूत्राें के अनुसार, संभावना है कि इसी तिथि के आसपास सीएम नए प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है यह चीनी
प्रधान प्रबंधक बिजेंद्र द्विवेदी बताते हैं कि बिना सल्फर वाली चीनी स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सुरक्षित मानी जाती है। आमतौर पर बाजार में तीन तरह की चीनी (सफेद, ब्राउन व बिना सल्फर वाली) उपलब्ध है। कम कैलोरी के कारण बिना सल्फर वाली चीनी की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा है। अन्य के मुकाबले यह बाजार में मंहगे दामों में बिकती है। इसका उत्पादन शुरू होने के बाद मिल को चीनी बेंचने और किसानों के भुगतान लंबित होने की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
(संवाद)