{"_id":"6a606c294228018cd309ca9d","slug":"students-protest-in-barhalganj-against-the-neet-paper-leak-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री से इस्तीफा: नीट पेपर लीक के विरोध में बड़हलगंज में भी छात्रों का प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा मंत्री से इस्तीफा: नीट पेपर लीक के विरोध में बड़हलगंज में भी छात्रों का प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा
Wed, 22 Jul 2026 02:32 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़हलगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:32 PM IST
सार
भीम सेवा आश्रम के शैलेन्द्र बौद्ध, इन्द्रजीत बाल्मीकि, अजीत त्रिपाठी, चन्दन राना, जितेन्द्र, प्रवीण विश्वकर्मा, विशाल तिवारी, ज्ञान प्रकाश व धीरज भारती सहित तमाम छात्र सुबह करीब 10 बजे उपनगर स्थित अंबेडकर चौराहे पर छात्र-छात्राओं का जमावड़ा हुआ। यहां से हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्र जुलूस के रूप में निकले।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन किया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन की गूंज बुधवार को बड़हलगंज में भी सुनाई दी। नीट-यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
भीम सेवा आश्रम के शैलेन्द्र बौद्ध, इन्द्रजीत बाल्मीकि, अजीत त्रिपाठी, चन्दन राना, जितेन्द्र, प्रवीण विश्वकर्मा, विशाल तिवारी, ज्ञान प्रकाश व धीरज भारती सहित तमाम छात्र सुबह करीब 10 बजे उपनगर स्थित अंबेडकर चौराहे पर छात्र-छात्राओं का जमावड़ा हुआ।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां से हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर छात्र जुलूस के रूप में निकले। प्रदर्शनकारी अंबेडकर चौराहे से आर्यनगर, कॉलेज रोड, पटना चौराहा और बाइपास मार्ग होते हुए पुनः बस स्टेशन स्थित अंबेडकर चौराहे पर पहुंचे, जहां सभा आयोजित कर वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों से लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का विश्वास टूट रहा है, इसलिए सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए।
प्रदर्शन को देखते हुए बड़हलगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। जुलूस के आगे-पीछे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सभा के बाद छात्र अपने-अपने घरों को लौट गए।
प्रदर्शन को देखते हुए बड़हलगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। जुलूस के आगे-पीछे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सभा के बाद छात्र अपने-अपने घरों को लौट गए।