फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students from various institutions participated in the Hacktoberfest-ByteBrawl competition.

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी में 179 टीमों के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 29 Oct 2026 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Students from various institutions participated in the Hacktoberfest-ByteBrawl competition.
- हैकटॉबरफेस्ट-बाइटब्रॉल प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

- कुलपति ने समस्याओं के समाधान खोजने पर दिया जोर


गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में मंगलवार को आयोजित हैकटॉबरफेस्ट-बाइटब्रॉल 2026 प्रतियोगिता के पहले चरण में 179 टीमों के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की तकनीकी संस्था ‘फ्लक्स’ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तकनीकी ज्ञान, तर्कशक्ति और समस्याओं के समाधान की क्षमता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में एमएमएमयूटी के अलावा दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और आईटीएम के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले चरण में चुनौतीपूर्ण सवालों के जरिए विद्यार्थियों की तकनीकी जानकारी, विश्लेषण क्षमता और रचनात्मक सोच को परखा गया।
विज्ञापन


समाज की समस्याओं के समाधान में लगाएं तकनीकी ज्ञान : कुलपति
कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने प्रतियोगिता के पहले चरण के परिणाम घोषित किए। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का असली महत्व उसके व्यावहारिक उपयोग में है। विद्यार्थियों को परिसर और समाज में मौजूद समस्याओं की पहचान कर उनके नए और प्रभावी समाधान खोजने चाहिए। केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रहने के बजाय तकनीकी कौशल का इस्तेमाल लोगों की समस्याएं दूर करने में करना चाहिए। तकनीक समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मुक्त स्रोत तकनीक, नए प्रयोग और मिलकर काम करने की संस्कृति के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक समस्याओं का समाधान खोजने और अपनी तकनीकी क्षमता दिखाने का अवसर मिला।

इस अवसर पर कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तथा फ्लक्स के शिक्षक सलाहकार सात्विक वत्स और डॉ. श्वेत केतु उपस्थित रहे। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने तकनीकी नवाचार और सामूहिक रूप से सीखने के प्रति उनकी रुचि को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed